सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Constipation Homeopathic Medicine in hindi

Constipation Homeopathic Medicine in Hindi


आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, गलत खान-पान और तनाव के कारण कब्ज (Constipation) एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। लंबे समय तक कब्ज रहने से गैस, एसिडिटी, सिरदर्द, बवासीर और त्वचा रोग तक हो सकते हैं। होम्योपैथी में कब्ज का इलाज जड़ से, बिना किसी साइड इफेक्ट के किया जाता है। 

कब्ज क्या है? 

 जब मल त्याग (Bowel movement) कठिन हो जाता है या सप्ताह में तीन बार से कम होता है, तो इसे कब्ज कहा जाता है। इसमें मल सख्त और सूखा हो जाता है, जिससे पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता।
                              


Anti Constipation homeopathic medicine


कब्ज के मुख्य कारण


• कम पानी पीना

• फाइबर युक्त भोजन की कमी

• देर रात खाना

• ज्यादा चाय, कॉफी या जंक फूड

• तनाव और चिंता

• बैठकर काम करने की आदत

कब्ज के लक्षण

• पेट साफ न होना

• पेट भारी या फूला हुआ महसूस होना

• गैस और एसिडिटी

• सिरदर्द

• मुंह से दुर्गंध

• भूख न लगना

• बच्चों में चिड़चिड़ापन

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना

यह जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य से दी गई है। औषधि का चयन रोगी की समग्र लक्षण-चित्र (Totality of Symptoms) के आधार पर योग्य होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा किया जाना चाहिए।

Best Homeopathic Medicines for Constipation and Gas in Hindi 


1. Nux Vomica (नक्स वोमिका)

मुख्य लक्षण: "Ineffectual Urging" (मल त्याग की अधूरी इच्छा)।

रोगी को बार-बार शौचालय जाने की तीव्र इच्छा होती है, लेकिन हर बार थोड़ा ही मल निकलता है। यह दवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो Sedentary Lifestyle (बैठकर काम करना) जीते हैं, मसालेदार भोजन, शराब या कॉफी का अधिक सेवन करते हैं।

मानसिक स्थिति: रोगी बहुत चिड़चिड़ा, कामुक और शोर या रोशनी के प्रति अतिसंवेदनशील होता है।

2. Silicea (सिलिसिया)

मुख्य लक्षण: "Bashful Stool" 

गहन विवरण: मल मलाशय के द्वार तक आता है, लेकिन बाहर निकलने की शक्ति न होने के कारण वापस अंदर फिसल जाता है। यह गुदा द्वार की मांसपेशियों (Anal Sphincters) की ऐंठन के कारण होता है।

शारीरिक संकेत: रोगी को बहुत ठंड लगती है, सिर पर और पैरों में बहुत पसीना आता है जिसकी गंध बहुत तीखी होती है।

3. Plumbum Met. (प्लंबम मेट)

मुख्य लक्षण: "नाभि का खिंचाव"

विवरण: मल बहुत कठिन, काले रंग के छोटे ढेलों जैसा होता है। पेट में इतनी ऐंठन होती है जैसे नाभि को पीछे रीढ़ की हड्डी से बांधकर खींचा जा रहा हो।

4. Graphites (ग्रेफाइटिस)

मुख्य लक्षण: "चिपचिपा और गांठदार मल।"

 विवरण: मल बहुत मोटा होता है और 'Mucus' (बलगम) के धागों से आपस में जुड़ा होता है। मल निकलने पर मलाशय में दरारें (Fissures) पड़ जाती हैं, जिससे बहुत जलन होती है।
रोगी: अक्सर मोटापे से ग्रस्त लोग जिन्हें त्वचा रोग और मासिक धर्म की समस्याएं रहती हैं।

5. Alumina (एल्यूमिना)

मुख्य लक्षण: "आंतों की पूर्ण सुस्ती।"

विवरण: कई दिनों तक मल त्याग की इच्छा ही नहीं होती। रोगी नर्म मल (Soft Stool) को भी बिना बहुत ज्यादा जोर लगाए नहीं निकाल पाता।

विशेष: यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए प्रमुख दवा है। रोगी को आलू पचने में बहुत दिक्कत होती है।

6. Bryonia Alba (ब्रायोनिया)

मुख्य लक्षण: "अत्यधिक सूखापन।"

विवरण: मल बहुत बड़ा, कठोर, सूखा और मानो 'जला हुआ' प्रतीत होता है। रोगी के होंठ और गला पूरी तरह सूखे होते हैं और उसे बहुत ज्यादा प्यास लगती है।

विशेष: जरा भी हिलने-डुलने (Motion) से दर्द और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है।

7. Opium (ओपियम)

मुख्य लक्षण: "बिना दर्द वाला कब्ज।"
गहन विवरण: आंतों की गति (Peristalsis) पूरी तरह रुक जाती है। पेट बहुत ज्यादा फूल जाता है (Tympanitic), लेकिन रोगी को कोई दर्द महसूस नहीं होता।

विशेष: मल गोल-गोल काली सख्त गोलियों जैसा होता है। यह सर्जरी के बाद होने वाले कब्ज के लिए रामबाण है।

8. Chelidonium (चेलिडोनियम)

मुख्य लक्षण: "लीवर और पित्त दोष।"

गहन विवरण: मल भेड़ की लेंडी जैसा होता है लेकिन रंग मिट्टी जैसा (Clay colored) या पीला होता है।

विशेष: दाहिने कंधे की हड्डी के निचले कोने में लगातार दर्द रहना इसका 'Keynote' लक्षण है। बहुत गर्म पेय पीने से राहत मिलती है।

9. Cascara Sagrada (कास्कारा सागराडा)

मुख्य लक्षण: "आंतों का टॉनिक।"

विवरण: यह दवा आंतों की मांसपेशियों के लचीलेपन को वापस लाती है। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें लंबे समय से कब्ज है और जो जुलाब (Laxatives) के आदि हो चुके हैं। यह पाचन को सुधारकर प्राकृतिक वेग पैदा करती है।

10. Ficus Carica (फाइकस कैरिका)

मुख्य लक्षण: "प्राकृतिक मृदु विरेचक/Natural Laxative 

विवरण: अंजीर से बनी यह दवा मलाशय के रूखेपन को खत्म करती है। यह मल को 'Bulky' बनाती है जिससे वह आसानी से बाहर निकल सके। विशेषकर बच्चों और कमज़ोर पाचन वाले वृद्धों के लिए।

11. Insulinum (इंसुलिनम)

मुख्य लक्षण: "मधुमेह जनित कब्ज।"

विवरण: जब शुगर के कारण चयापचय (Metabolism) धीमा हो जाए। रोगी को कब्ज के साथ त्वचा पर बहुत खुजली और फोड़े-फुंसी होने की प्रवृत्ति होती है।

12. Iris Versicolor (आइरिस वर्स)

मुख्य लक्षण: "जलन और माइग्रेन।"

 विवरण: पूरे पाचन मार्ग में एसिडिटी के कारण जलन होती है। कब्ज के साथ अक्सर सिरदर्द होता है जो पेट साफ होने पर तुरंत ठीक हो जाता है।

13. Lac Defloratum (लैक डेफ्लोरेटम)

मुख्य लक्षण: "दूध न पचना।"

विवरण: रोगी को हफ़्तों तक मल त्याग की इच्छा नहीं होती। मल इतना सख्त और बड़ा होता है कि मलाशय को घायल कर देता है। इसके साथ अक्सर 'Sick Headache' (उल्टी वाला सिरदर्द) होता है।

14. Morgan Bach (मोर्गन बाक)

मुख्य लक्षण: "भीड़भाड़ वाला पाचन तंत्र।"

 विवरण: यह एक बोवेल नोसोड है। जब कब्ज के साथ पेट में बहुत ज्यादा गैस, भारीपन और मानसिक घबराहट (Anxiety) हो। यह आंतों के फ्लोरा को ठीक करती है।

15. Natrum Mur. (नेटम म्यूर)

मुख्य लक्षण: "मानसिक दुःख और सूखा मल।"

विवरण: मल बहुत सूखा और निकलने पर गुदा द्वार को छील देता है। रोगी को नमक खाने की तीव्र इच्छा होती है और वह धूप बर्दाश्त नहीं कर पाता।
विशेष: यह उन लोगों के लिए है जो अपनी भावनाओं को दबाकर रखते हैं।

16. Niccolum Met. (निकलम मेट)

मुख्य लक्षण: "गैस और हिचकी।"

 विवरण: कब्ज के साथ पेट में बहुत ज्यादा तनाव (Distension) रहता है। रोगी को बार-बार हिचकी आती है और सुबह उठते ही सिर में भारीपन महसूस होता है।

17. Staphysagria (स्टेफिसेग्रिया)

मुख्य लक्षण: "दबा हुआ क्रोध।"

विवरण: जब किसी अपमान या गुस्से को दबाने के बाद कब्ज शुरू हो जाए। पेट के निचले हिस्से में ऐसा लगता है जैसे अंग नीचे गिर जाएंगे। सर्जरी के बाद आंतों की शिथिलता के लिए श्रेष्ठ।

18. Tarentula Cubensis (टारेंटुला क्यूब)

मुख्य लक्षण: "बेचैनी और नीलापन।"

विवरण: मलाशय में भारीपन और ऐसा दर्द जैसे कोई जहरीला डंक लगा हो। रोगी बहुत ज्यादा बेचैन होता है और उसे रात में नींद नहीं आती।

Disclaimer - इस ब्लॉग में दी गई सभी जानकारी, जैसे दवाओं के नाम और उनके लक्षण, केवल पाठकों की जानकारी और जागरूकता के लिए है सेवन करने से पहले रजिस्टर होम्योपैथिक चिकित्सक  या हमारे होम्योपैथिक चिकित्सकों से संपर्क करें 
पेट की समस्याओं से हैं परेशान? 🩺

पुरानी कब्ज, गैस, और पाचन से जुड़ी हर समस्या का स्थायी और सुरक्षित होम्योपैथिक समाधान पाएं।
घर बैठे अनुभवी डॉक्टरों से बात करें।

मुफ्त परामर्श - व्हाट्सएप करें

✔ सुरक्षित और प्रकृति इलाज

Designed by Dr Imran