सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to Improve Anti Mulleriun Hormone (AMH) Naturally with Homoeopathy

 Low AMH लेवल और बांझपन: 

जैसे उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और स्पर्म काउंट कम होता है, उसी तरह महिलाओं में भी हार्मोन का स्तर कम होता है और उनके अंडों (eggs) का भंडार घटता जाता है।

जब कोई निःसंतान जोड़ा डॉक्टर के पास आता है, तो दो बुनियादी टेस्ट बहुत ज़रूरी होते हैं—पुरुष के लिए सीमन टेस्ट Analysis और महिला के लिए AMH टेस्ट। इससे यह पता चलता है कि महिला के पास अंडों का भंडार कितना है और पुरुष के स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता कैसी है।

How to Improve Anti Mulleriun Hormone (AMH) Naturally with Homoeopathy

AMH हार्मोन क्या है और कहाँ बनता है?

AMH (Anti-Müllerian Hormone) महिलाओं की Ovary (अंडाशय) में मौजूद फिक्स्ड फॉलिकल्स से बनता है।

•AMH का सामान्य स्तर दर्शाता है कि ओवरी में पर्याप्त फॉलिकल्स (अंडे) मौजूद हैं।

•AMH का कम स्तर दर्शाता है कि अंडों का भंडार कम हो गया है या समाप्त हो रहा है।

AMH कम होने के लक्षण

•मासिक धर्म (पीरियड्स) का चक्र 28 दिन से घटकर ~22 दिन हो जाना

•ब्लीडिंग का कम हो जाना या सिर्फ स्पॉटिंग होना

•अनियमित पीरियड्स

नियमित और समय पर पीरियड्स यह संकेत देते हैं कि हार्मोन सही काम कर रहे हैं, जबकि अनियमितता हार्मोनल असंतुलन की ओर इशारा करती है।

सामान्य AMH स्तर

आमतौर पर 1.5 से 4 ng/ml को सामान्य माना जाता है (नोट: लैब के अनुसार वैल्यू बदल सकती है)।

क्या AMH लेवल बढ़ाया जा सकता है?

नहीं, AMH को सीधे बढ़ाया नहीं जा सकता क्योंकि यह जन्म से मिले अंडों की संख्या पर निर्भर करता है।

अंडों की संख्या दोबारा नहीं बढ़ाई जा सकती, लेकिन उनकी गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है।

हाई AMH लेवल क्यों होता है?

हाई AMH अक्सर PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) में देखा जाता है। इसमें ओवरी में कई छोटे फॉलिकल्स होते हैं।

क्या Low AMH में प्रेगनेंसी संभव है?

हाँ, संभव है।

•अगर महिला युवा है और अंडों की गुणवत्ता अच्छी है, तो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण हो सकता है।

•IVF/ICSI तकनीक से भी गर्भधारण के मौके होते हैं।

IVF में सफलता के चांस

•उम्र < 35 साल: 30–40% सफलता

•उम्र बढ़ने के साथ चांस कम हो जाते हैं

होम्योपैथी कैसे मदद कर सकती है?

स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी कम करने में मदद

• हार्मोनल बैलेंस सुधारने में सहायक

•शरीर की कमजोरी को ठीक करने में मदद

लेकिन ध्यान रखें:

यह अंडों की संख्या नहीं बढ़ा सकती, केवल बचे हुए अंडों की गुणवत्ता को बेहतर करने में मदद कर सकती है।

महत्वपूर्ण बात

बीमारी की जड़ (cause) को खत्म करना बहुत जरूरी है।

अगर कारण बना रहता है, तो IVF या अन्य इलाज के बावजूद सफलता कम हो सकती है।

निष्कर्ष-

Low AMH का मतलब यह नहीं कि प्रेगनेंसी असंभव है

सही इलाज, जीवनशैली सुधार और समय पर प्रयास से सफलता मिल सकती है

कुछ होम्योपैथिक दवा प्राकृतिक रूप से सुधारने में मदद कर सकती हैं|

लैकेसिस (Lachesis)

यह दवा शरीर की बाएं साइड की समस्याओं पर काम करती है- बाईं अंडाशय में बहुत अधिक दर्द, सूजन और कड़ापन | लैकेसिस की महिला मरीज को अक्सर तंग कपड़े पहने में परेशानी होती है ,महिलाएं अत्यधिक बातूनी, ईर्ष्यालु और शक्की मिजाज की होती है 

नैट्रम म्यूरिएटिकम (Natrum Muriaticum)

यह उपाय उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जो तनाव के कारण हार्मोनल असंतुलन से पीड़ित हैं। बीमारियों का आधार मानसिक कारण होते हैं; जैसे दुख (grief), डर (fright), गुस्सा आदि के पुराने बुरे प्रभाव।अगर कोई सहानुभूति दिखाए या ढांढस बंधाए, तो चिड़चिड़ापन या परेशानी और बढ़ जाती है ( consolation Agg) 

पल्सटिला (Pulsatilla Nigricans) 

मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए काम करता है जिन्हें अनियमित मासिक धर्म या हार्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ता है। Pulsatilla की पेसेन्ट आसनी से रो पड़ती है और सह‌ानभूति बहुत पसंद हैं‌ | मासिक धर्म देर से आता है। बहुत देर से, कम मात्रा में, गाढ़ा, गहरा रंग, थक्कों वाला, बदलता हुआ, रुक-रुक कर आता है। पल्सेटिला मासिक धर्म चक्र के प्राकृतिक प्रवाह को संतुलित करता है और प्रजनन क्षमता (fertility) की संभावनाओं को बढ़ाता है।

सीपिया (Sepia)

यह उन महिलाओं के लिए उपयोगी मानी जाती है जिनमें किसी भावनात्मक कारकों के कारण हार्मोनल असंतुलन होता है। सीपिया Periods को विनियमित करने और डovarian health में सुधार करने में मदद करता है। सीपिया की मरीज में प्रियजनों के प्रति उदासीनता देखने को मिलती है(Indifferent to loved ones) सीपिया की मरीज अक्सर अपने लक्षण बताते समय रोने लगती है‌ |ऐसा महसूस होता है जैसे सब कुछ नीचे की ओर (योनि से) बाहर निकल जाएगा (bearing-down sensation)

Oophorinum - यह एक Sarcodes जो Ovarian Health के कार्य को सुधारने एवं हार्मोन को संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करती है 

होम्योपैथिक दवा के उपयोग हेतु महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)

1. केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए:

इस प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जागरूकता के उद्देश्य से है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान (Diagnosis) या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

2. स्व-चिकित्सा (Self-Medication) से बचें:

होम्योपैथी में एक ही बीमारी के लिए अलग-अलग व्यक्तियों को उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति के अनुसार अलग दवा दी जा सकती है। इसलिए, बिना किसी योग्य और पंजीकृत होम्योपैथिक डॉक्टर (Registered Homeopathic Practitioner) के परामर्श के किसी भी दवा का सेवन न करें।

3. कोई चिकित्सीय दावा नहीं:

यहाँ दी गई जानकारी का उद्देश्य किसी बीमारी को ठीक करने का पक्का दावा करना नहीं है। दवा के परिणाम व्यक्ति की उम्र, रोग की गंभीरता और शारीरिक क्षमता के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

ऑनलाइन होम्योपैथिक परामर्श

प्राकृतिक • सौम्य • सुरक्षित उपचार

बिना किसी साइड इफेक्ट के

घर बैठे WhatsApp पर अनुभवी डाक्टरों से सलाह प्राप्त करें।

Designed by Dr Imran