सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शीघ्रपतन की होम्योपैथिक दवा

Premature ejaculation treatment in homeopathy in hindi

शीघ्र स्खलन (शीघ्रपतन Premature Ejaculation) एक ऐसी समस्या है जिससे दुनिया भर में लाखों पुरुष प्रभावित हैं।  यह न केवल आपके आत्मविश्वास को कम करता है बल्कि आपके वैवाहिक जीवन में भी तनाव पैदा कर सकता है

shighrapatan ka ilaj


Shighrapatan kya hai

जब संभोग के दौरान वीर्य का स्खलन आपकी या आपके पार्टनर की इच्छा से पहले हो जाता है, तो उसे शीघ्रपतन कहा जाता है।

शीघ्रपतन (PE) एक पुरुष यौन विकार है, जिसमें संभोग के दौरान प्रवेश से पहले या प्रवेश के लगभग 1 मिनट के भीतर हमेशा या लगभग हमेशा स्खलन हो जाता है। यह स्थिति यौन क्रिया के समय स्खलन को नियंत्रित या विलंबित करने में असमर्थता से जुड़ी होती है, जो अधिकांश या लगभग सभी अवसरों पर देखी जाती है।यह समस्या व्यक्ति में मानसिक तनाव, निराशा और असंतोष उत्पन्न कर सकती है तथा कई मामलों में यौन अंतरंगता से बचाव का कारण भी बन जाती है

( Premature Ejaculation is defned as a male sexual dysfunction where ejaculation always or almost always occurs prior to or within about 1  min of penetration. It is a condition characterized by the inability to delay ejaculation during sexual activity all (or nearly all) of the time, that causes personal distress and may even lead to the avoidance of sexual intimacy )

शीघ्र स्खलन के प्रमुख लक्षण
• संभोग शुरू होते ही या 1–2 मिनट के भीतर स्खलन
• संभोग पर नियंत्रण न रहना
• यौन असंतोष
• आत्मविश्वास में कमी
• मानसिक तनाव या चिंता

शीघ्र स्खलन के कारण (Reason for premature ejaculation)

शीघ्रपतन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

मानसिक कारण

• तनाव और चिंता

• प्रदर्शन का डर (Performance Anxiety)

• डिप्रेशन

• यौन अनुभव की कमी

शारीरिक कारण

• हार्मोनल असंतुलन

• तंत्रिका तंत्र की कमजोरी

• प्रोस्टेट या मूत्र मार्ग संक्रमण

• अत्यधिक हस्तमैथुन

जीवनशैली से जुड़े कारण

• नशा (शराब, तंबाकू)

• अनियमित दिनचर्या

• नींद की कमी
• अत्यधिक पोर्न की लत

शीघ्रपतन के लिए होम्योपैथी ही क्यों?
होम्योपैथी केवल लक्षणों का इलाज नहीं करती, बल्कि शारीरिक, मानसिक समस्या को ध्यान में रखकर जड़ तक जाती है। इसके मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:

कोई दुष्प्रभाव नहीं: यह पूरी तरह प्राकृतिक है और इसका शरीर पर कोई बुरा असर (Side Effects) नहीं पड़ता।

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान: होम्योपैथी दवाओं से एंग्जायटी और घबराहट कम होती है।

स्थायी समाधान: यह शरीर की आंतरिक शक्ति को बढ़ाकर समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करती है।

Shighrapatan homeopathic medicine

शीघ्रपतन की होम्योपैथिक दवा 

नोट: होम्योपैथी में दवा का चयन रोगी के स्वभाव और लक्षणों के आधार पर किया जाता है। कृपया डॉक्टर की सलाह के बिना इनका सेवन न करें।

1. सेलेनियम मेटालिकम (Selenium Metallicum)

यह दवा उन पुरुषों के लिए बेहतरीन है जो शारीरिक रूप से बहुत कमजोर महसूस करते हैं और जिनकी इच्छा तो होती है लेकिन शारीरिक क्षमता कम होती है।

2. लाइकोपोडियम (Lycopodium Clavatum)

अगर शीघ्रपतन का मुख्य कारण कॉन्फिडेंस की कमी या मानसिक तनाव है, तो लाइकोपोडियम सबसे असरदार दवा मानी जाती है। यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखती है। मरीज को मीठा खाने की तीव्र इच्छा होती है|

3. एग्नस कास्टस (Agnus Castus)

जब उम्र से पहले शरीर में कमजोरी आ जाए या पुरानी गलत आदतों की वजह से अंग शिथिल पड़ गए हों, तब यह दवा जीवन शक्ति वापस लाने में मदद करती है।

4. अर्जेंटम नाइट्रिकम (Argentum Nitricum)

यह उन लोगों के लिए है जो स्वभाव से बहुत जल्दबाज होते हैं और जिन्हें हर काम में घबराहट (Nervousness) महसूस होती है।

होम्योपैथी में और भी बेहतरीन दवाइयां उपलब्ध है जो मरीजों को उनके लक्षण की समानता के आधार पर दी जाती है 


Shighrapatan ko kaise roke

उपचार के साथ अपनाएं ये लाइफस्टाइल टिप्स

दवाओं के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में ये बदलाव जरूर लाएं:

• तनाव कम करें और योग-प्राणायाम अपनाएँ -योग और प्राणायाम मानसिक शांति के लिए बहुत जरूरी हैं।

• संतुलित आहार लें -जंक फूड से बचें। हरी सब्जियां, दूध और फलों का सेवन बढ़ाएं।

• नियमित व्यायाम करें

• पर्याप्त नींद लें

• नशे से दूर रहें

कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises)

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
कब डॉक्टर से संपर्क करें?

• समस्या 3 महीने से अधिक समय से बनी हो

• यौन जीवन प्रभावित हो रहा हो

• मानसिक तनाव बढ़ रहा हो

shighrapatan kya hota hai


शीघ्रपतन Fb Post

निष्कर्ष (Conclusion)

शीघ्रपतन कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। सही उपचार और सकारात्मक जीवनशैली के साथ आप एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी सकते हैं।

Note- उपर बताए गई दवाइयां सिर्फ शैक्षिक जानकारी के लिए है| होम्योपैथिक मेडिसिन का चुनाव डिटेल केस टेकिंग के बाद सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किया जाता है |

यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो संकोच छोड़ें और हमारे अनुभवी होम्योपैथिक डॉक्टर से परामर्श लें।
Natural Healing

Homeopathic Treatment

Safe and Natural care for
All Chronic & Acute Diseases.

★ Online Consultation is FREE ★

Designed by Dr Imran